झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने के फायदे / नुकसान Zandu Pancharishta

नमस्कार दोस्तों आज के हमारे इस लेख में हम झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने के फायदे और नुकसान जानने वाले हैं | हर किसी को झंडू पंचारिष्ट को इस्तेमाल करना क्यों फायदेमंद होता है यह जान लेना चाहिए | क्योंकि झंडू पंचारिष्ठ आपके पेट को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत ही गुणकारी माना गया है | यदि आपको झंडू पंचारिष्ट का सेवन कब और कैसे करना चाहिए यह पता होगा तो इससे आपको जरूर फायदा मिलने वाला है |

मार्केट में झंडू पंचारिष्ट 200 ml 4500 ml और 650 ml की मात्रा में मौजूद है | आप अपनी जरूरत के अनुसार इसे खरीद सकते हो |

झंडू पंचारिष्ट में क्या होता है ?

झंडू पंचारिष्ट
झंडू पंचारिष्ट

दोस्तों झंडू पंचारिष्ट कैसे बनता है ? यह आमतौर पर किसी को पता नहीं होता है, इसलिए हम आपको बता दें कि झंडू पंचारिष्ट को बनाते समय उसमें

  1.  एलोवेरा
  2.  मुलेठी
  3.  लॉन्ग
  4.  त्रिफला
  5.  जीरा
  6.  हल्दी
  7.  अजमोद
  8.  गिलोय
  9.  शतावरी
  10.  द्राक्षा

अन्य आयुर्वेदिक वनस्पतियों का इस्तेमाल किया जाता है | इसीलिए इसका सेवन करने से आपको इन सभी आयुर्वेदिक तत्वों का फायदा मिलता है |

 झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने से आपको क्या फायदा मिल सकता है ?

अगर आप पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो यहां आपके पेट की समस्याओं को दूर करके आपको आराम दिलाने के लिए मदद करता है |

झंडू पंचारिष्ट का नियमित सेवन करने से आपको :

  • पेट दर्द की समस्या में राहत मिलती है |
  • कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है |
  • भूख ना लगना जैसी बीमारियों से राहत मिलती है |
  • पेट साफ करने में मदद मिलती है |
  • पेट की वजह से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलता है |
  • पाचन तंत्र मजबूत होने में मदद मिलती है |
  • लीवर को मजबूत करने में फायदा होता है |
  • गैस की समस्याओं से छुटकारा मिलता है |
  • खट्टी डकार या अपच जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है |
  • पेट फूलने की समस्या से छुटकारा |
  •  पेट में भारीपन महसूस होने पर इसका सेवन करना लाभदायक है |
  •  एसिडिटी से बचाने के लिए असरदार |

दोस्तों यदि आप झंडू पंचारिष्ट सेवन करने का विधि अच्छे से जान लेते हो और नियमित तरीके से इसका सेवन करते हो तो आपको ऊपर दी हुई समस्याओं से छुटकारा मिलने में जरूर मदद मिलती है |

झंडू पंचारिष्ट सेवन कैसे करना चाहिए ?

 झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने की विधि
झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने की विधि

यदि आप किसी भी दवाई को या किसी भी प्रकार के सिर्फ को सेवन करने से पहले उसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए यह जान लेते हो तो आपको उस दवाई से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है | इसलिए कभी भी सेवन करते समय कुछ चीजों का ख्याल रखना जरूरी होता है |

गुनगुने पानी में सुबह और शाम के समय यदि आप झंडू पंचारिष्ट का सेवन करते हैं, तो इससे आपको लाभ 1 महीने से लेकर 6 महीने तक जरूर हो जाता है |

 झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने की मात्रा :

 अगर आपकी उम्र 6 से 10 साल तक की है तो : 

उम्र 6 से 10 साल के उम्र तक बच्चों को किसी भी प्रकार की दवाइयों को देते समय आपको उसकी मात्रा कितनी होनी चाहिए यह जानना जरुरी होता है |

6 से 10 साल तक के बच्चे और बच्चियों को झंडू पंचारिष्ट को २.५ मिलीमीटर से लेकर ५ मिलीमीटर तक देना उचित है |

 10 साल से ज्यादा बच्चों के लिए :

किसी भी दवाई का सेवन उचित मात्रा में करना जरूरी होता है इसलिए 10 साल के ऊपर लड़के या लड़की को झंडू पंचारिष्ट का सेवन ५ मिलीमीटर से १० मिलीमीटर से ज्यादा नहीं देना चाहिए | |

वयस्कों के लिए :

20 साल के आगे यदि आप झंडू पंचारिष्ट का सेवन 30 मिलीलीटर तक करते हो तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं होता है | 30 मिलीलीटर झंडू पंचारिष्ट लेकर उसमें गुनगुना पानी मिलाकर खाना खाने के बाद सेवन करने से आपको जरूर फायदा मिलता है |

झंडू पंचारिष्ट लेते समय क्या ख्याल रखें ?

यदि आप किसी भी दवा को अलग-अलग परिस्थितियों में लेना चाहिए या नहीं यह जान लेते हो तो आप इसके होने वाले नुकसान से बच सकते हो | जैसे की

  • मधुमेह के रोगी को इस सिरप का सेवन करना चाहिए या नहीं यह डॉक्टर की सलाह से ही जानना चाहिए |
  •  झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने के बाद आपको कभी भी वाहन नहीं चलाना है | इसका सेवन करने से नींद आती है |
  •  इस दवा का सेवन खाना खाने के बाद ही करना है | खाना खाने के पहले इसका सेवन नहीं करना है |
  •  अगर आपको झंडू पंचारिष्ट एलर्जी हो रही है तो आप को इसका सेवन नहीं करना है |
  •  गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना है |
  •  बच्चे को दूध पिलाते समय माताओं को इसका सेवन करना चाहिए या नहीं यह डॉक्टर की अनुमति से ही सोचना चाहिए |
  •  किसी प्रकार की बाहरी दवाइयों को लेते समय झंडू पंचारिष्ट का सेवन करना चाहिए या नहीं यह डॉक्टर से पूछ ले |

 झंडू पंचारिष्ट का अधिक सेवन करने से क्या हो सकता है ?

झंडू पंचारिष्ट का अधिक सेवन
झंडू पंचारिष्ट का अधिक सेवन

यदि आप किसी भी दवाई को अनुचित मात्रा में रहते हैं तो इससे आपको कई सारी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है |

ठीक इसी प्रकार झंडू पंचारिष्ट सिरप का अधिक सेवन करने से आपको :

  1.  पेट में दर्द होने की समस्या हो सकती है |
  2.  सिर में दर्द होने लग सकता है |
  3.  त्वचा पर एलर्जी दिखाई दे सकती है |
  4.  बेचेंगे सा महसूस हो सकता है |
  5.  दस्त या मितली हो सकती है |

इसीलिए आपको इसका सेवन करते समय उचित मात्रा में ही इसका सेवन करना है |

झंडू पंचारिष्ट कहां मिलता है ?

दोस्तों झंडू पंचारिष्ट को खरीदने के लिए आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर जाना है | झंडू पंचारिष्ट को खरीदते समय आप तो उसकी एक्सपायरी डेट जाननी बहुत जरूरी है |

झंडू पंचारिष्ट की कीमत क्या है ?

झंडू पंचारिष्ट मार्केट में अलग अलग मात्रा में मौजूद है |

  • 200 ml की शीशी आपको ₹60 में मौजूद है |
  • 450 ml की शीशी आपको 128 रुपए में मिलती है |
  • 650 ml की शीशी आपको ₹170 में मिलती है |

झंडू पंचारिष्ट की कीमत अलग जगह पर अलग-अलग हो सकती है | इसीलिए आपको इसे खरीदते समय जहां आपको सस्ते दाम में मिल जाएगी वहां से आप खरीद सकते हैं |

दोस्तों यह जानकारी हमने आपकी सलाह के लिए दी है | इसीलिए इस जानकारी में थोड़ा-बहुत 19-20 हो सकता है | लेकिन हम जानकारी देने से पहले इसे इंटरनेट के माध्यम से जांच लेते हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *