झंडू नित्यम टैबलेट खाने के फायदे / नुकसान ZANDU Nityam Tablet

नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम झंडू नित्यम टैबलेट खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बात करने वाले हैं | दोस्तों हमारे पिछले दो लेख में हमने झंडू के दो अलग-अलग प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी | इसीलिए हमारा आज का रिव्यू झंडू नित्यम टैबलेट के ऊपर जाता है |

दोस्तों देखा जाए तो हर किसी को पेट में कब्ज होने की समस्या होती रहती है और इसी समस्या के लिए झंडू नित्यम टैबलेट एक असरदार गुणकारी दवा मानी गई है | झंडू नित्यम टैबलेट में पेट को साफ करने की क्षमता होने की वजह से यह आपके पेट को स्वस्थ बनाने के लिए मदद करता है |

इंसार की हर किसी शारीरिक समस्या का निदान उसके पेट में होता है | यदि पेट स्वस्थ हो तो इंसान अपना दिनचर्या काम अच्छे से कर सकता है | इसीलिए झंडू नित्यम टैबलेट आपके लिए बहुत ही गुणकारी साबित होगा |

तो आइए जान लेते हैं क्या है इस टैबलेट में ?

झंडू नित्यम टैबलेट में क्या होता है ?

झंडू नित्यम टैबलेट
झंडू नित्यम टैबलेट

दोस्तों झंडू नित्यम टैबलेट सौ प्रतिशत आयुर्वेद पदार्थों से बनाया गया है | आयुर्वेदिक पदार्थ का इस्तेमाल करके इसे बनाने के कारण यह काम करने में थोड़ा समय लगाता है, लेकिन इसका असर आपको कुछ दिनों में जरुर दिखाई देगा |

 झंडू नित्यम टैबलेट में –

  •  त्रिफला (पेट की आंतों को स्वस्थ बनाता है)
  •  एरंड का तेल (पेट को साफ करता है)
  •  संचल (पेट की ब्लोटिंग में आराम दिलाता है)
  • सौंफ (पेट की गैस से राहत मिलाता है)
  • सोनामुखी (पेट की क्रियाओ को आसान करता है)
  • शिवा (इंटेस्टाइन को साफ करता है)
  • जेष्टमधु (इंटेस्टाइन को स्वस्थ रखता है)

इत्यादि.

ऊपर दिए हुए आयुर्वेदिक घटक मौजूद होने की वजह से यहां आपके पेट के विकारों को दूर करने में आपकी सहायता करता है |

झंडू नित्यम टैबलेट खाने के फायदे :

झंडू नित्यम टैबलेट खाने के फायदे
झंडू नित्यम टैबलेट खाने के फायदे

दोस्तों झंडू नित्यम टैबलेट का सेवन आप नियमित तरीके से करते हो, तो आपको पेट से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रकार से जूझना नहीं पड़ेगा |

यह आपके –

  1.  पेट को स्वस्थ रखता है |
  2.  कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है |
  3.  पेट फूलने की समस्या से छुटकारा |
  4.  जठरशोथ जैसी बीमारियों से राहत |
  5.  खुजली से छुटकारा |
  6.  पेशाब में जलन से राहत |
  7.  पेट में अम्ल होना |
  8.  पेट में दर्द होना |
  9.  उच्च रक्तचाप |
  10.  कमजोर नजर |
  11. अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाता है |

 झंडू नित्यम टैबलेट कोर्स की जानकारी :

 झंडू नित्यम टैबलेट कोर्स
झंडू नित्यम टैबलेट कोर्स

किसी भी प्रकार की टैबलेट को अगर आप सही मात्रा में सही समय पर लेते हो, तो इससे आपको जल्द ही राहत मिलती है और अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है |

नित्यम टैबलेट का सेवन आपको रोजाना रात में खाना खाने के बाद एक गोली पानी के साथ सेवन करना है | रात में टैबलेट लेने के बाद आपको इसका असर 8 घंटे के बाद दिखाई देने लगेगा | जैसे कि अगर आपने रात में टैबलेट सोते समय खा ली है तो आपको सुबह बहुत फ्रेश फ्रेश महसूस होगा | पेट अच्छे से साफ होगा जिससे कि आपका दिन अच्छा जाएगा |

अगर आपने किसी भी प्रकार का कोर्स मिस कर लिया है, यानी कि आज आपने टैबलेट लेनी और कल नहीं लिया तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है , आप इस टैबलेट का कोर्स फिर से शुरुआत कर सकते है |

झंडू नित्यम टैबलेट को अधिक मात्रा में सेवन करने से क्या नुकसान हो सकता है ?

झंडू नित्यम टैबलेट से क्या नुकसान
झंडू नित्यम टैबलेट से क्या नुकसान

किसी भी टैबलेट का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको कोई ना कोई समस्या जरूर होती है | ठीक इसी प्रकार आपको इस दवाई का सेवन भी उचित मात्रा में करना जरूरी है | यदि आप नियमित एक ही गोली का सेवन कर रहे हैं तो आपको इससे कोई दुष्परिणाम नहीं होने वाला | लेकिन आप एक से अधिक मात्रा में इस टैबलेट का सेवन कर रहे हो तो आपको नीचे दिए हुए कुछ नुकसान दिखाई देने लगेंगे :

  •  पेट में अचानक से दर्द शुरू होना |
  •  थकान महसूस होना |
  •  अचानक से घबराहट होना |
  •  सोने में कठिनाई आना |
  •  गुर्दे में सूजन होने लगना |
  •  उच्च रक्तचाप जैसी समस्या |
  •  शरीर में पानी रुकना |
  •  किडनी का ठीक से काम नहीं करना |
  •  दस्त लगने की समस्या |

 झंडू नित्यम टैबलेट मार्केट में कहां मिलती है ?

 झंडू नित्यम टैबलेट की कीमत
झंडू नित्यम टैबलेट की कीमत

अगर आपको यह टैबलेट खरीदनी है तो आप इसे मार्केट में किसी भी मेडिकल स्टोर में जाकर खरीद सकते हैं | खरीदते समय आपको बस उसकी एक्सपायरी डेट अच्छे से जांच लेनी है |

झंडू नित्यम टैबलेट की कीमत कुछ ₹115, ४८ टैबलेट के पैक में भी यह आती है | मार्केट में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग कीमत में मिल सकती है |

जानिए –

झंडू विगोरेक्स खाने के फायदे और नुकसान

1 thought on “झंडू नित्यम टैबलेट खाने के फायदे / नुकसान ZANDU Nityam Tablet”

  1. Pundalik Ganpat Anarse

    झंडु नित्यम टेबलेट किती दिवस घेतल्या पाहिजेत ???

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *