डाबर द्राक्षासव सिरप की जानकारी Dabur Drakshasava Syrup

दोस्तों आज हम डाबर द्राक्षासव की जानकारी देने वाले हैं | डाबर फार्मासिटीकल का इस द्राक्षासव में आपके शरीर को तंदुरुस्त बनाने की ताकत होती है | यह पूरी तरह से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से बनाया गया है, इसीलिए यह सब से बेहतरीन द्राक्षासव माना गया है | यदि आपको खाना खाते समय खाना नहीं जा रहा है यानी कि आपको खाने का मन नहीं होता है, तो आपको यह समस्या हटाने के लिए बहुत ही फायदेमंद है | इसका सेवन करने से आपके शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ने लगती है और आप को तंदुरुस्त महसूस होने लगता है |

डाबर द्राक्षासव कैसे बनता है ?

डाबर द्राक्षासव
डाबर द्राक्षासव

 इसे बनाते समय सभी प्रकार के आयुर्वेदिक पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहतरीन बनाता है |

इसे बनाते समय, इसमें –

  • इलायची 
  • मिस्री
  • शहद
  • लोंग
  • दालचीनी
  • धातकी
  • तेजपत्ता
  • नागकेसर
  • जायफल
  • काली मिर्च

इत्यादि आयुर्वेदिक पदार्थ मौजूद | यह आपकी सेहत को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं | इसका सेवन आपको बहुत ही फायदे दिला सकता है, इसलिए अब हम जानते हैं इस टॉनिक को पीने के फायदे क्या है ?

डाबर द्राक्षासव सिरप पीने के फायदे क्या है ?

डाबर द्राक्षासव सिरप
डाबर द्राक्षासव सिरप

जैसे कि इसका नाम में ही इसके बारे में पता चलता है, इसको पीने से आपके पाचन तंत्र मजबूत होता है और आपको पेट के किसी भी प्रकार के विकारों का सामना नहीं करना पड़ता | अब हम देखते हैं, इसके असली फायदे क्या है ?

  1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए असरदार |
  2. शरीर में खून की कमी को दूर करता है | 
  3. अपच की समस्या खत्म होती है |
  4. शरीर में गैस बनने नहीं देता है |
  5. नींद नहीं आने की समस्या इस टॉनिक को पीकर आप दूर कर सकते हैं |
  6. मन ना लगना यह समस्या इससे दूर होती है |
  7. बवासीर के रोगी अगर ब्लीडिंग हो रही है, तो वह इसका सेवन कर सकते हैं यह ब्लीडिंग को रोकता है |

अब हम देखते हैं, 

डाबर द्राक्षासव का सेवन करने की विधि क्या है ?

डाबर द्राक्षासव का सेवन
डाबर द्राक्षासव का सेवन

 किसी भी प्रकार की दवाई को उचित मात्रा में लेना जरूरी होता है, इसीलिए आपको डाबर द्राक्षासव का सेवन उचित मात्रा में करना जरूरी है |अलग अलग उम्र के लोगों के लिए इसकी सेवन करने की मात्रा अलग अलग है |

  • 6 साल के बच्चों को इसे एक एक चम्मच सुबह और शाम को गुनगुने पानी के साथ देना चाहिए |
  • 12 साल की उम्र के बच्चों को इस टॉनिक का सेवन दो – दो चम्मच गुनगुने पानी के साथ करना है |
  • 18 साल की उम्र के बच्चों को इस दवा का सेवन 2 से 5 चम्मच की मात्रा में उन्होंने पानी के साथ रात को खाना खाने के बाद लेना है |
  • आपको इस दवा का सेवन नियमित 4 से 6 महीने तक करना है, इससे आपको तुरंत फायदा मिलता है |

तो दोस्तों यह थी इसका सेवन करने की विधि की जानकारी | अब हम जानते हैं, इस सिरप की मार्केट में क्या कीमत है और यह कहां मिलता है ?

डाबर द्राक्षासव की कीमत :

 डाबर का यहां द्राक्षासव अलग-अलग जगह पर अलग-अलग कीमत पर हो सकता है | आमतौर पर इसकी कीमत कुछ ₹135 है | यह आपको मार्केट में किसी भी प्रकार के मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है | इसे खरीदने से पहले इसकी एक्सपायरी डेट कर लेना बहुत ही जरूरी है |

तो दोस्तो यह थी डाबर के द्राक्षासव के सिरप के बारे में जानकारी, यदि आपको कोई सवाल है तो नीचे कमेंट में लिखकर हमें पूछ सकते हैं |

जानिए –

बैद्यनाथ लोहासव सिरप के बारे में जानकारी 

1 thought on “डाबर द्राक्षासव सिरप की जानकारी Dabur Drakshasava Syrup”

  1. Hello, I am Rohit Kapoor from Punjab. My age is 36 years. Meri sitting job hai. Mujhe bukh kam lagti hai, jab me khana khta hu to mere pet me bhari pan bana rehta hai. Mujhe kon si medicine lene chahiye ji.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *